समस्तीपुर/सरायरंजन :- देसी शराब के बनाने एवं बेचने की सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने ऑपरेशन ड्रोन चलाया। इस दौरान समस्तीपुर जिले सरायरंजन थाना क्षेत्र के नरघोघी गांव में ड्रोन कैमरा की मदद से देसी शराब निर्माण में जुटे लोगों की पहचान करने के बाद निर्धारित स्थलों की जांच पड़ताल कर शराब नष्ट की गयी।
उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि छापेमारी में 10,665 किलो जावा गुड़ एवं 75 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। लगभग 72 मिनट तक चले ऑपरेशन ड्रोन में मिट्टी के नीचे दबाकर रखे गए जावा गुड़ को जब्त कर नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि बीस किलो का 282 डिब्बा एवं 15 किलो का 335 डिब्बा जब्त किया गया। हालांकि इस मामले में कोई आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी।
समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…