Samastipur

समस्तीपुर में 2.40KM में 48.25 करोड़ की लागत से होगा वाटर ड्रेनेज का निर्माण, महापौर ने किया भूमि पूजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज निर्माण कार्य हेतु दादपुर में भूमि पूजन की गई हैं। महापौर अनिता राम ने सभी सशक्त स्थायी समिति एवं सभी पार्षदगण की उपस्थिति में पूजा किया गया। महापौर ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार पटना के द्वारा नगर निगम समस्तीपुर क्षेत्र अन्तर्गत 48.25 करोड़ के लागत से ग्रुप A में (2.40 KM) भोला टॉकिज गुमती से दादपुर गुरुकुल स्कूल होते हुए सूल्युइस गेट तक नाला एवं संम्प हाउस के निर्माण से पंजाबी कौलनी, दादपुर, बैतल चौक, सरीफ कोलनी, धर्मपुर, न्यू कॉलोनी, चकनूर आदी जगहों के इलाके का पानी निकल ने में काफी मदद‌गार होगा।

मौके पर वार्ड सं0-01 घनश्याम भरोष पंडित (सशक्त स्थायी समिति), वार्ड 02 की अंजु कुमारी, वार्ड सं0-03 के पंकज कुमार, वार्ड सं0-04 के अनिल कुमार गुप्ता, वार्ड सं0-06 के दिनेश कुमार (भगत जी), वार्ड सं0-13 के धीरज कुमार (सशक्त स्थायी समिति), वार्ड सं0-17 के राम बदन राय, वार्ड सं0-18 मो अजिजुर रहमान, वार्ड सं0-20 के गौतम कुमार (सशक्त स्थायी समिति), वार्ड सं0-26 की राफिया जबिन, वार्ड सं0-27 के शिबू सोरेन, वार्ड सं0-33 की रूबी कुमारी, वार्ड सं0-34 की निलम देवी, वार्ड सं0-36 की दिपिका कुमारी, वार्ड सं0-40 की दिपक सम्राट, वार्ड सं0-42 की फिरदौसी खातून, वार्ड सं0-44 की अमित कुमार, वार्ड सं0-46 के पार्षद बाबू नारायण चौधरी, उपस्थित थे।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमेन मो. शारिक रहमान (लवली), पूर्व जिला पार्षद संजीव राय के अलावे ग्रामिणों में प्रमोद राय, अनिल राय, रविन्द्र कुमार, रामनन्दन राय, मुकुन्द राय, गणेश राय, बबलू कुमार, उमेश कुमार, सोनु कुमार, मो असरफ, मो फैजल आलम (मन्नू) अमरदीप रावत, मो सितारे, हरिहर प्रसाद, सोनू कुमार, मो एकलाकुर रहमान सिद्दकी, मो एहसानुल हक (नन्हे भाई), कनीय अभियंता, मो नफीस जमाल, अरविन्द कुमार, अनिमेश चटर्जी एवं कार्यालय कर्मी अनिश कुमार, सुमन सौरभ कुमार, स्वाती कुमारी, अवन्तिका वर्मा, अंशुमाला, कोमल कुमारी, रश्मि रंजन आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

7 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

12 घंटे ago