Samastipur

नाबार्ड के महाप्रबंधक ने समस्तीपुर में मिथिला ग्राम नाबार्ड रुलर मार्ट का किया निरीक्षण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) बिहार क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के महाप्रबंधक अजया साहू ने समस्तीपुर जिले का एकदिवसीय दौरे के दौरान मिथिला ग्राम नाबार्ड रुलर मार्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान जीएम ने मिथिला पेंटिंग कलाकारों एवं समूह के सदस्यों से रू-ब-रू होते हुए कलाकारों एवं मार्ट की सराहना की। उन्होंने मार्ट को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने के लिए संस्था को निर्देश दिया तथा ऑनलाइन मार्केटिंग के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने अन्य एसएचजी के उत्पाद की बिक्री के लिए मार्ट में शामिल करने की सलाह डीडीएम को दिया। मिथिला की परंपरा के अनुसार डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण ने पाग, शाॅल एवं बुके देकर स्वागत किया। जीएम द्वारा पुछताछ के दौरान सहयोगी संस्था अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के निदेशक देव कुमार ने बताया कि नाबार्ड के ग्राम्य विकास निधि योजनान्तर्गत तीस प्रतिभागियों को साठ दिवसीय मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षण डीजीएम जयंत विष्णु के प्रयास से वर्ष 2022 में दी गयी थी।

समूह के सदस्य एवं कलाकार प्रेरणा कुमारी, अन्नु कुमारी, मुस्कान, गायत्री कुमारी एवं रजनी कुमारी ने बताया कि हमलोग को प्रशिक्षण से पहले पेंटिंग की लाईन भी खिंचने नहीं आती थी, अब हमलोग पेंटिंग के अलावे सूट, दुपट्टा, साड़ी, बेडशीट, शाॅल, पाग, पर्स, फाईल सभी पर मिथिला पेंटिंग कर लेते हैं। हमलोगों के द्वारा बनाए गए उत्पाद नाबार्ड मेला एवं मार्ट के माध्यम से विक्री हो रही है। जिससे हमलोगों की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। कुछ कलाकारों को यूनियन बैंक के द्वारा मुद्रा योजना के तहत ऋण सहायता भी मिली है। जीएम श्री साहू ने कलाकारों से अपने समक्ष पेंटिंग भी बनवाया तथा सभी को धन्यवाद देते हुए संस्था को आगे की प्लानिंग करने को कहा। मौके पर संस्था के सचिव ललित कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

5 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

6 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

7 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

7 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

10 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

10 घंटे ago