Samastipur

समस्तीपुर में मोबाइल लुटेरा गिरोह का सरगना सहित तीन बदमाश 41 मोबाइल के साथ गिरफ्तार, कार के डिक्की में रखें ढ़ाई लाख नगद भी बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर के पास पुलिस ने मोबाइल लुटेरा गिरोह के सरगना सहित तीन को 41 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। फिर पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया। इस दौरान पुलिस को अहम सुराग भी मिला। जबकि ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में फरार दो बदमाशों को गिरफ्तारी के लिए उसके सबंधित ठिकाने पर छापेमारी जारी है।

पकड़े गये युवक विपिन कुमार उर्फ़ पिंटू व कार के चालक चंदन कुमार मधुबनी जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र के हटबरिया गांव के रहने बाला बताया गया है, जो मथुरापुर निवासी किसन कुमार उर्फ़ काली के साथ रहकर समस्तीपुर क्षेत्र में मोबाइल चोरी व छीनतई का काम करता था। उसके पास से एक कार के डिक्की में रखें 41 मोबाइल व ढाई लाख रुपए भी नगद बरामद किया गया है।

बताया जाता है कि पुअनि अश्वथामा कुमार गश्ती कर रहे थे। इसी बीच हॉक्स टीम के जवान ने बताया कि मथुरापुर के पास एक कार में बैठे तीन व्यक्ति को पकड़े हुए हैं। जिसकी गतिविधि ठीक नही है। दो व्यक्ति भाग निकला है। पूछताछ के बाद पकड़े गये युवक ने बताया कि हम सभी समस्तीपुर क्षेत्र में मोबाइल चोरी व छीनतई का काम करते है। वहीं भागने वाले के बारे में बताया कि एक मथुरापुर के दूसरा मधुबनी जिला के रहिका के रहने बाला बताया गया है। इधर, संदिग्ध गतिविधि देख हॉक्स टीम के सिपाही रुपेश कुमार, संतोष कुमार मंडल व पंकज कुमार ने पकड़कर वरीय पदाधिकारी को सुचना दी।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

4 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

7 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

19 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

19 घंटे ago