Samastipur

समस्तीपुर में कांग्रेस नेताओं ने BJP के अवैध चंदा के खिलाफ निकाला प्रतिरोध मार्च, की नारेबाजी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिला कांग्रेस कमिटी ने रविवार को मोदी सरकार के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार पर इलेक्ट्रोल बॉन्ड के नाम पर काले अवैध चंदा वसूली करने का आरोप लगाया। प्रतिरोध मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलने के बाद शहीद भगत सिंह स्मारक पर पहुंच सभा मे बदल गया। सभा के पूर्व शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने की। अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने मोदी सरकार से बॉन्ड के माध्यम से उनलोगों का नाम सार्वजनिक करने की मांग की जिनसे भाजपा को चंदा मिला है।

सभा में जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, विजय शंकर शर्मा, सरोज कुमार सिंह, राम उदगार महतो, मिथिलेश पोद्दार, अंजनी कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, लाल नारायण ठाकुर, शशि भूषण राय, समौली झा, अब्दुल फत्ताह, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, एससी विभाग के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान आदि मौजूद थें। इससे पूर्व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के खानपुर के राजबली पासवान का कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर स्वागत किया गया।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago