Samastipur

समस्तीपुर में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ कारोबारी गिरफ्तार, जिले में तेजी से फैल रहा नशे का कारोबार

तस्वीर : सांकेतिक 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में समस्तीपुर पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने ब्राउन शुगर बेचने वाले कुछ युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन लोगों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया है, जिसकी कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। अभी पुलिस इस पूरे मामले में गिरफ्तार आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ब्राउन शुगर कहां से खरीद कर किन-किन को सप्लाई करते थे।

समस्तीपुर तेजी से फैल रहा ब्राउन शुगर का कारोबार, छात्रों को निशाना बना रहे धंधेबाज :

समस्तीपुर जिले में पिछले कुछ वर्षों में ब्राउन शुगर, स्मैक, गांजा जैसे नशीले पदार्थों का धंधा तेजी से फैल रहा है। नशे के सौदागार किशोर उम्र के लड़कों व स्कूली छात्रों को निशाना बना रहे हैं। शुरू में शौक के रूप में नशा करते हैं। बाद में आदत लग जाती है कि तो इसके लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। धंधेबाज भी काफी चालाक हैं। छोटे-छोटे बच्चों व महिलाओं से इसकी डिलीवरी करवा रहे हैं ताकि पुलिस को शक न हो। यह सिर्फ समस्तीपुर शहर का हाल नहीं है। दलसिंहसराय, रोसड़ा व पटोरी अनुमंडलों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी यह बुराई तेजी से पांव पसार रही है।

अपराधी किस्म के लोग जुड़ रहें धंधे में :

इस धंधे में अब अपराधी किस्म के लोग जुड़ रहे हैं। इसका कारण है अधिक मुनाफा। एक छोटी सी पुड़िया 300 से 500 रुपये में मिलती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्राउन शुगर की कीमत करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये प्रति किलो है। इसका मतलब है कि थोड़े से ड्रग्स में अधिक फायदा। शराब की तरह छुपाने का भी टेंशन नहीं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago