समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी है। जख्मी एवं मृतक सभी वैशाली जिला के बालिगांव थाना क्षेत्र के बताए गए हैं। इसमें गंभीर रूप से जख्मी वैशाली जिला के बलीगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा के देवेंद्र शाह, शंभू शाह एवं सुरेंद्र महतो बताए गए हैं। वहीं मृतक में भी दोनों वैशाली जिला के चिकनौटा के हैं। मौके पर बंगरा थाना और ताजपुर थाना की पुलिस पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने में लगे है।
बताया जाता है कि उक्त सभी लोग चिकनौटा से ऑटो से ताजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ताजपुर मुर्गियाचक के पास एक सफारी गाड़ी से ऑटो की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। सभी जख्मी का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि तीन को गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।जिसमें तीनों की हालत नाजुक देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल से भी रेफर किया जा रहा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…
समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…