समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर घाट पर बीते गुरुवार की देर शाम एक चाय दुकान पर गोलीबारी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पटना जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के न्यू अजियाबाद कॉलोनी अरजानी मस्जिद के पास रहने वाले मो. सफी उर्फ मो. आमी के पुत्र मो. एहतेशाम उर्फ अदनान के रूप में की गई है। गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल व जिंदा गोली भी बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए दो युवक मथुरापुर घाट पर गुरुवार की शाम जुटे थे। इस दौरान एक चाय दुकान पर किसी बात को लेकर उसमें से एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। इस दौरान पुलिस को देख एक युवक वहां से फरार हो गया, वहीं दूसरे युवक को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कमर से पिस्टल और दो जिंदा गोली बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…