Samastipur

समस्तीपुर में किसी भी बड़ी घटना के 10 मिनट के भीतर पूरे शहर एवं जिले को सील करने की व्यवस्था हुई फेल, बेनकाब होकर करोड़ों के आभूषण लूटकर निकले बदमाश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के बीचोंबीच मोहनपुर रोड स्थित रिलांयस ज्वेलरी से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के ज्वेलरी व लाखों रुपये नगद लूट की सूचना पर समस्तीपुर में हड़कंप मच गया। सघन इलाके में लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद आराम से सभी अपराधी फरार हो गये। कर्मियों के अनुसार सभी अपराधी बिना नकाब के ही थे। शहरवासियों के द्वारा पुलिसिया गश्ती पर सवाल उठाया जा रहा है। वहीं लोग समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर को किसी भी घटना के 10 मिनट के अंदर सील करने की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।

बता दें कि समस्तीपुर में क्राइम कंट्रोल के लिए एसपी विनय तिवारी ने कई तरह के उपाय किए। यहां तक की हर बड़ी घटना को रोकने के लिए 10 मिनट में पूरे शहर एवं जिले को सील करने की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए विशेष पुलिस टीम का गठन कर दिया गया था। जो बस एक मैसेज पर अपने- अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच कर जिले को सील कर जांच अभियान करेंगे। इसके अलावे हॉक्स टीम सहित पुलिस की टीम का भी गठन किया गया। ताकि शहर में घटना को रोका जा सके। लेकिन महज 8 से 10 अपराधियों ने सरे शाम शहर के बीच एक से डेढ़ करोड़ लूट की बड़ी घटना को अंजाम देकर आराम से निकल गया।

इस बड़ी घटना ने समस्तीपुर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के पोल खोलकर रख दिया। डीएम व एसपी आवास व जिला मुख्यालय कार्यालय से कुछ ही दूरी स्थित मोहनपुर मुख्य रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स की दुकान में बुधवार की शाम लगभग 7.45 बजे घटना को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि रिलायंस ज्वैल्स का शटर गिराया जा रहा था, इसी दौरान 7 से 8 हथियारबंद अपराधी शोरूम में घुसे और सभी को बंधक बनाकर काउंटर रखे लगभग एक से डेढ़ करोड़ के ज्वेलरी लूट लिया और फिर हथियार लहराते हुए मुसरीघरारी की ओर भाग गया।

घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर पुलिस पदाधिकारी हांफते हुए रिलायंस ज्वैलर्स के पास पहुंचे लेकिन तब तक सभी अपराधी फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय मोहनपुर रोड में ना तो हॉक्स टीम नजर आयी और ना ही पुलिस की गश्ती टीम। समाचार प्रेषण तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। विदित हो कि एक साल पूर्व भी 6 दिसंबर को भी दिनदहाड़े मोहनपुर रोड स्थित है हीरा ज्वेलर्स से भी एक करोड़ से अधिक जेवर की लूटपाट हुई थी।

ग्राहक से भी छीने 6 लाख रुपये

DSP ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

3 मिनट ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

23 मिनट ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

31 मिनट ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर शहर के 6 प्रमुख चौक-चौराहों पर बन रहे ट्रैफिक पुलिस पोस्ट

समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…

2 घंटे ago

मुसलमानों को भी आरक्षण मिले; दलितों का जिक्र कर अशोक चौधरी ने कर दी बड़ी मांग

बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…

3 घंटे ago