पटना/समस्तीपुर :- एम्स पटना में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डाक्टर एक बार फिर अपने चिकित्सकीय कौशल व संवेदनशीलता की कसौटी पर खरे उतरे। उन्होंने समस्तीपुर की नौ वर्षीय बच्ची, जिसका दाहिना हाथ कलाई से कटकर अलग हो गया था, सफलतापूर्वक जोड़ दिया।
सात घंटे तक ऑपरेशन के बाद प्लास्टिक विभाग की अध्यक्ष डॉ. वीणा सिंह के नेतृत्व में डॉ. अंसारुल, डॉ. श्रेयोसी, डॉ. वरुण और नर्सिंग स्टाफ कमल पटेल की टीम हाथ की हर संरचना को फिर से जोड़ने में सफल रही। 14वें दिन बच्ची को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गयी। डॉक्टर के अनुसार हाथ में हरकत और अनुभूति वापस आने में कुछ महीने लगेंगे। इस सफल सर्जरी पर कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाल ने प्लास्टिक सर्जरी और एनेस्थीसिया की पूरी टीम को बधाई दी।
जानकारी के मुताबिक इसी 22 जनवरी को दोपहर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन गांव में नौ वर्षीया बच्ची अभिलाषा खेल रही थी। इसी दौरान वह चारा काटने वाली मशीन पर गिर गयी और उसके दाहिने हाथ की कलाई कटकर अगल हो गयी। परिजन उसके हाथ में कपड़ा लपेटकर उसे विभूतिपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गये।
वहां से मरीज को अनुमंडल अस्पताल, दलसिंहसराय भेज दिया गया, जहां खून रोक कर कटे हिस्से को बर्फ में सुरक्षित रखा गया और बच्ची को पटना के बड़े एक निजी अस्पताल भेजा गया। वहां के डाक्टरों के मना करने पर स्वजन रात 8.30 बजे एम्स पटना पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही कलाई के रि-इम्प्लांट का फैसला लिया गया। सात घंटे की सर्जरी के बाद बच्ची को आइसीयू में रखकर रक्त चढ़ाने, नियमित ड्रेसिंग व निगरानी से बच्ची तेजी से स्वस्थ हुई। इसके बाद 14वें दिन बच्ची को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गयी।
समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…