Samastipur

समस्तीपुर में युवा स्वर्ण कारोबारी की सड़क दुर्घटना में मौत, गायब मिले सभी जेवर!

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसके कारण एक युवा स्वर्ण कारोबारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास की बताई गई है। मृतक की पहचान जिले के रोसड़ा थानाक्षेत्र के डगबार टोली सिनेमा चौक के सुरेश साह के 30 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर परिजनों ने अस्पताल पहुंच कर शव की पहचान की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा स्वर्ण कारोबारी राजू कुमार दरभंगा से समस्तीपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दरभंगा-समस्तीपुर पथ के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए इसके बाद उसकी पहचान हो पाई।

परिजनों के मुताबिक राजू खरीदारी करने को लेकर सोमवार को घर से दरभंगा गये थे। वापस घर आने के दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से स्वर्ण व्यवसायी युवक मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक के शरीर पर पहने सभी जेवर गायब हैं। वहीं उनका पर्स भी नहीं मिला। उनका कहना है कि वह अक्सर कारोबार की सिलसिले में खरीदारी करने दरभंगा जाया करते थे।

दरभंगा से मार्केटिंग कर लौटने के दौरान हुई घटना :

परिजनों की माने तो मार्केटिंग कर लौट रहे सामान भी उनके पास नहीं था। आशंका जताई जा रही है की घटना के बाद किसी ने उनके सभी जेवर ले लिए। विदित हो कि राजू कुमार का रोसड़ा मब्बी चौक के पास एक ज्वेलरी की दुकान है। जिसका संचालन करते थे। उसी सिलसिले में नगद राशि लेकर दरभंगा में मार्केटिंग को गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

14 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

16 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 घंटे ago