डाक विभाग (बिहार सर्किल) की ओर से आने वाले महीने में ड्रोन के जरिये डाक पहुंचा सकता है. विशेष कर जीवन रक्षक दवाएं दूरदराज इलाके में पहुंचाने की योजना है. डाक विभाग ने पहली बार गुजरात के कच्छ जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत ड्रोन की मदद से डाक पहुंचाया है. डाक निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार पिछले दिनों केंद्रीय संचार मंत्रालय की देखरेख में डाक को कच्छ जिले से नेर गांव पहुंचाया गया. इस पायलट परियोजना के सफल होने से भविष्य में ड्रोन के जरिये डाक पहुंचाना संभव होगा.
पायलट परियोजना के तहत विशेष तौर पर ड्रोन से डाक पहुंचाने में आने वाली लागत का अध्ययन किया गया. साथ ही इस दौरान डाक पहुंचाने के कार्य में शामिल कर्मचारियों के बीच समन्वय का भी टेस्ट किया गया. बिहार सर्किल के अधिकारियों ने इस संबंध में कहा कि ड्रोन से डाक सेवाएं शुरू होने की योजना है. लेकिन यह योजना बिहार में कब शुरू होगी, फिलहाल कुछ कहना मुनासिब नहीं होगा. यह मंत्रालय स्तर पर इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है.
भारतीय डाक विभाग ने पहली बार पायलट परियोजना के तहत गुजरात के कच्छ जिले में ड्रोन की मदद से डाक पहुंचाई थी. डाक पहुंचाने के लिए जिस ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था, उसे गुरुग्राम के स्टार्टअप टेकईगल ने बनाया था. कंपनी ने कहा कि इस तरह के काम के लिए ड्रोन की यह पहली उड़ान थी. ड्रोन ने 46 किलोमीटर की दूरी आधे घंटे से भी कम समय में तय की.
टेकईगल ने पिछले महीने देश की सबसे तेज गति की हाइब्रिड इलेक्टिक वर्टिकल टेक-आफ एंड लैंडिंग सेवा ‘वर्टिप्लेन एक्स3’ शुरू की थी. इसकी रेंज 100 किलोमीटर है और यह तीन किलोग्राम तक वजन का पार्सल अधिकतम 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ले जा सकता है. यह पांच गुणा पांच मीटर एरिया में हेलीकाप्टर की तरह लैंड करने के साथ ही उड़ान भर सकता है.
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…