समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल; समस्तीपुर के DEO बनें कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, मदन राय भेजे गये सासाराम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। समस्तीपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय का तबादला करते हुए उन्हें अपने ही वेतनमान में अगले आदेश तक रोहतास सासाराम का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है।

वहीं कटिहार में जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित कामेश्वर प्रसाद गुप्ता को अगले आदेश तक समस्तीपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर स्थापित किया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला :

बिहार के 17 जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जिसमें संजय कुमार को पटना का डीईओ बनाया गया है, जबकि रश्मि रेखा को जहानाबाद, कामेश्वर प्रसाद गुप्ता को समस्तीपुर, सुभाष कुमार को गोपालगंज का डीईओ बनाया गया है।

राजकुमार को नालंदा का डीईओ बनाया गया है। सुभाष कुमार गुप्ता को गोपालगंज का डीईओ बनाया गया। पूर्वी चंपारण के डीईओ संजीव कुमार को बनाया गया। बेगूसराय के डीईओ राजदेव राम बने हैं। गया के डीईओ ओमप्रकाश बने हैं। औरंगाबाद के डीईओ सुरेंद्र कुमार बनाए गए हैं। मदन राय को रोहतास सासाराम का डीईओ बनाया गया है।

अररिया के डीईओ संजय कुमार को बनाया गया है। भागलपुर के डीईओ राजकुमार शर्मा बनाए गए। रोहतास के डीईओ मदन राय बनाए गए हैं। सुपौल के डीईओ संग्राम सिंह को बनाया गया। बांका के डीईओ कुंदन कुमार बने हैं। वहीं, तीन जिलों के अधिकारियों को डीईओ से पदमुक्त कर दिया गया। इनको डीपीओ बनाया गया है। जिनको पदमुक्त कर डीपीओ बनाया गया है, जिसमें विमलेश कुमार चौधरी मधुबनी के डीपीओ बनाए गए हैं। भोजपुर की डीपीओ शर्मिला राय बनी बनाई गई हैं। पूर्वी चंपारण के डीपीओ पवन कुमार को बनाया गया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 08231020201015 075150