समस्तीपुर :- दवा दुकानों में निर्धारित मापदंड का पालन नहीं करने एवं कई प्रकार की अनियमितता मिलने पर दो दवा दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। सहायक औषधि नियंत्रक नीलिमा कुमारी ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसके अनुसार कशीपुर में सोनवर्षा चौक स्थित सिन्हा मेडिसीन सेंटर एवं मोहिउद्दीननगर के सिवैसिंहपुर के आस्था मेडिकल हॉल का लाईसेंस निर्धारित अवधि के लिए निलंबित किया गया है।
बताया गया है कि डीआई टीम ने दोनों दवा दुकानों का पिछले दिनों निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितता पायी गयी। अनियमितता मिलने पर दोनों से जवाब तलब भी किया गया था। जवाब तलब के बाद अब दोनों दवा दुकानों के लाईसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…