Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले 24 घंटों में हो सकती है हल्की वर्षा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों के अनेक स्थानों पर अगले 24 घंटों मे हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यह नमीयुक्त पूरवा हवा के वायुमंडल में प्रवेश के कारण संभावित है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने मंगलवार का 18 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 5 से 6 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकता है।

विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि इस दौरान 14-15 फरवरी को पूरवा हवा भी चलने की संभावना है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 एवं दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत रह सकता है। पूर्वानुमान की अवधि अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री एवं न्यूनतम 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इधर मौसम पूर्वानुमान से सरस्वती पूजा समितियां अतिरिक्त तैयारी में जुट गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान यदि सच निकला तो मां सरस्वती की पूजा का रंग फीका पर सकता है। हालांकि छात्रों के उत्साह में कमी की संभावना नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

8 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

15 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

20 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

21 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

22 घंटे ago