Samastipur

समस्तीपुर: जमीनी विवाद में आधी रात को जेसीबी से ढहाया मकान, घर में सो रहे थे बुजुर्ग दंपति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर निजामत वार्ड संख्या-16 में आधी रात को कुछ बदमाशों ने जेसीबी के द्वारा एक घर को ढहा दिया। जानकारी के अनुसार जितवारपुर निजामत निवासी 35 वर्षीय नरपति राय रविवार की रात पत्नी के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात लगभग 1:30 बजे उनके घर की बिजली चली गई और बगल से जेसीबी के चलने की आवाज आ रही थी। उठकर देखा तो कुछ लोग उनके घर को जेसीबी से ढहा रहे थे।

पीड़ित बुजुर्ग ने इसको लेकर मुफस्सिल थाने में प्राथमिक की दर्ज करने को लेकर आवेदन दे दिया है। पीड़ित ने बताया है कि सभी बदमाश 25 से 30 की संख्या में थे जो हथियार से लैस थे। जिनमें राकेश कुमार, राजू राय, शिवनारायण राय, देवनारायण राय की उन्होंने पहचान की है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम में साहस और योग्यता है तो मुझसे सार्वजनिक बहस कर ले

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…

60 मिनट ago

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

3 घंटे ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

7 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

11 घंटे ago