Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 24वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- 21 फरवरी को होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय रति रंजन प्रसाद की 24वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। समाधि पर माल्यार्पण विद्यालय की सह-संस्थापिका विभा देवी, प्रबंधक निदेशक धर्मांश रंजन, प्रचार्य अमृत रंजन, पूर्व प्रचार्य डॉ एस० के० अहमद एवं सुजीत कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक भी मौजूद थे। तत्पश्चात निर्गुण संगीत बजायी गयी।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ट शिक्षक डॉ० अनिल कुमार ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय की स्थापना के पीछे जो उनका उद्देश्य था उसी पर विद्यालय आगे बढ़ रहा है। उनका सपना था कि समस्तीपुर में शिक्षा का अलख जगाना है। उसी का परिणाम है कि विद्यालय ने अपनी चौथी शाखा का पिछले महीनें उद्‌घाटन किया। विद्यालय उनके आदर्शों को ध्यान में रखकर लगातार आगे बढ़ रहा है और उनके आदर्शों का अनुसरण कर रहा है। विद्यालय के प्रबंधक निदेशक धर्माश रंजन सर पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष घोषणा करते हुए कहा कि सत्र 2023-24 से लगातार विद्यालय के सभी वर्गो के टॉपर विद्यार्थियों को विद्यालय के द्वारा स्कॉलरशिप दिया जाएगा। यह एक प्रशंसनीय कदम है।

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

5 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

6 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

7 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

8 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

18 घंटे ago