समस्तीपुर :- 21 फरवरी को होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय रति रंजन प्रसाद की 24वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। समाधि पर माल्यार्पण विद्यालय की सह-संस्थापिका विभा देवी, प्रबंधक निदेशक धर्मांश रंजन, प्रचार्य अमृत रंजन, पूर्व प्रचार्य डॉ एस० के० अहमद एवं सुजीत कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक भी मौजूद थे। तत्पश्चात निर्गुण संगीत बजायी गयी।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ट शिक्षक डॉ० अनिल कुमार ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय की स्थापना के पीछे जो उनका उद्देश्य था उसी पर विद्यालय आगे बढ़ रहा है। उनका सपना था कि समस्तीपुर में शिक्षा का अलख जगाना है। उसी का परिणाम है कि विद्यालय ने अपनी चौथी शाखा का पिछले महीनें उद्घाटन किया। विद्यालय उनके आदर्शों को ध्यान में रखकर लगातार आगे बढ़ रहा है और उनके आदर्शों का अनुसरण कर रहा है। विद्यालय के प्रबंधक निदेशक धर्माश रंजन सर पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष घोषणा करते हुए कहा कि सत्र 2023-24 से लगातार विद्यालय के सभी वर्गो के टॉपर विद्यार्थियों को विद्यालय के द्वारा स्कॉलरशिप दिया जाएगा। यह एक प्रशंसनीय कदम है।
समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…
लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…
बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…