Samastipur

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांगजनों को मिला मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, खुशी से चेहरे खिले…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांग जनों के बीच MTC साइकिल का वितरण किया गया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से दिव्यांगजन अपने-अपने परिजनों के साथ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे। जहां पदाधिकारियों के द्वारा दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल सौंपा गया। इस दौरान सभी दिव्यांगजनों को MTC साइकिल पर बैठा और हेलमेट पहनाकर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग के सहायक निदेशक आकाश व लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशि कान्त पासवान द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर MTC साइकिल पाकर दिव्यांगजनों का चेहरा खुशी से खिल उठा।

इस दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग के सहायक निदेशक आकाश ने बताया की अगर आप दिव्यांग हैं और विश्वविद्यालय या महाविद्यालय आपके आवास स्थल से तीन किलोमीटर या उस से अधिक दूरी पर है, तो आप इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। सरकार ने ऐसे दिव्यांगों के लिए संबल योजना के तहत मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान करने की योजना बनाई है। लेकिन इसके लिए आपको आवेदन करना होगा और अपने सारे कागजात अपलोड करने होंगे। इसके बाद उन कागजात की जांच की जाएगी। अगर आपकी अर्हता हुई तो आपको निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल दी जाएगी।

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपकी निम्नलिखित अर्हता जरूरी है। आवेदक या आवेदिका की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक आवश्यक है। आवेदक या आवेदिका के दिव्यांगता का प्रतिशत 60 फीसद या उससे अधिक होना चाहिए। दिव्यांगता का प्रकार लोकोमोटर डिसेबिलिटी होना चाहिए। वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। वहीं समस्तीपुर जिला अंतर्गत जो दिव्यांगजन अध्यनरत हैं एवं उनके आवास स्थल से महाविद्यालय या विश्वविद्यालय परिसर 3 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर है अथवा जो दिव्यांग जन स्वावलंबन के उद्देश्य से रोजगाररत हैं एवं उनका रोजगार स्थल उनके आवास से 3 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर स्थित हो वे इस योजना के पात्र लाभार्थी होंगे।

इस तरह करें आवेदन :

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग के सहायक निदेशक आकाश ने बताया कि इच्छुक दिव्यांगजन सभी वांछित कागजात के साथ दिव्यांग सशक्तीकरण निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे अपना आवेदन पत्र जल्द से जल्द समर्पित करें। आवेदन में वर्णित तथ्यों की जांच उपरांत सही पाए जाने पर उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा।

पदाधिकारी ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

3 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

5 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पुतली कला और शिक्षा पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…

19 घंटे ago