Samastipur

समस्तीपुर: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा आज से, कब तक मिलेगी एंट्री, क्या ले जाएं, जानें जूता मोजा समेत सभी नियम…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार बोर्ड इंटर की वार्षिक परीक्षा आज एक फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा 12 फरवरी तक होगी। इसमें समस्तीपुर सदर अनुमंडल में 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं रोसरा में 13, दलसिंहसराय में 5 एवं पटोरी में 7 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें 58,238 परीक्षार्थी के शामिल होने की संभावना है।

आज पहले दिन एक फरवरी को प्रथम पाली में जीव विज्ञान (विज्ञान) और दर्शनशास्त्रत्त् (कला) की परीक्षा होगी। परीक्षा 9:30 बजे से 12:45 बजे तक होगी। वहीं द्वितीय पाली में अर्थशास्त्रत्त् (आर्ट्स व कॉमर्स) की परीक्षा दो बजे से शुरू होगी, जो 5:15 तक चलेगी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक केंद्र में प्रवेश मिलेगा। प्रथम पाली में नौ बजे तक तथा द्वितीय पाली में 1:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। वहीं, हर 25 परीक्षार्थी पर एक वीक्षक होंगे। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी एवं वीक्षक मोबाइल फोन, ब्लूटूथ लेकर नहीं जाएंगे। सभी केंद्रों पर धारा 144 लागू है। बिहार बोर्ड ने सभी डीएम-एसपी को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

रखें ख्याल

– केंद्र पर प्रवेश पत्र, कलम, पेंसिल, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स लेकर ही जाएं

– जूता मोजा पहन कर जा सकते हैं

– केंद्र के अंदर मोबाइल, ब्लू-टूथ, पेजर, व्हाइटनर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और इरेजर लेकर नहीं जाएं

– ओएमआर सीट पर व्हाइटनर और इरेजर का इस्तेमाल नहीं करें

वीडियोग्राफी की व्यवस्था

केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। 500 परीक्षार्थी पर एक वीडियोग्राफर रहेगा। वस्तुनिष्ट एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में 100 प्रतिशत अतिरिक्त प्रश्नों का विकल्प दिया जाएगा, अर्थात जितने प्रश्नों का हल किया जाना है, उससे दोगुने संख्या में प्रश्न पूछे जाएंगे।

छात्रों को जूता-मोजा पहनने की मिली अनुमति इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 के दौरान छात्रों को जूता-मोजा पहन कर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी गयी है। एक से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर परीक्षा भवन में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गयी थी, लेकिन ठंड के मौसम को देखते हुए समिति ने इंटर परीक्षा में जूता-मोजा पहन कर परीक्षा देने की अनुमति दे दी है।

धारा-144 अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू की गई

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिले और सभी अनुमंडलों में भी अनुमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए संबंधित अनुमंडल दंडाधिकारियों द्वारा धारा-144 अंतर्गत निषेधाज्ञा जारी की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 200 मीटर एवं शहरी क्षेत्रों में 100 मीटर की परिधि में भीड़ लगाना वर्जित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

5 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

8 घंटे ago