Samastipur

समस्तीपुर नगर, दलसिंहसराय, रोसड़ा व पटोरी थाना में नये अपर-थानाध्यक्ष की पोस्टिंग, 2-4 दिनों में नये थानाध्यक्ष भी कर लेंगे ज्वाइन !

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव से पहले कई पुलिस पदाधिकारियों को बदलने का सिलसिला जारी है। जिले के अधिकतर थानाध्यक्ष दरोगा से इंस्पेक्टर में प्रोन्नति पाकर दूसरे जिले विरमित हो गए हैं। नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग के लिये दूसरे जिलों से आने वाले इंस्पेक्टरों की प्रतीक्षा की जा रही है, इसके बाद ही नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग की जाएगी। इससे पहले कुछ थानों में अपर-थानाध्यक्ष को पुलिस कप्तान विनय तिवारी के द्वारा फेरबदल गया है।

पुलिस कप्तान विनय तिवारी द्वारा जारी जिलादेश के मुताबिक समस्तीपुर नगर थाना में प्रताप कुमार सिंह को अपर-थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य को फिलहाल डीआईयू शाखा में भेज दिया गया है। दलसिंहसराय अपर-थानाध्यक्ष की कमान शंभुनाथ सिंह को सौंपी गई है। वहीं दलसिंहसराय थानाध्यक्ष अनिल कुमार का स्थानांतरण अन्य जिला हो गया है। रोसेड़ा में अपर-थानाध्यक्ष की कमान अविनाश कुमार को दी गई है। रोसेड़ा के भी थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार को अन्य जिला में स्थानांतरण कर दिया गया है। इसके अलावा पटोरी में अपर-थानाध्यक्ष की कमान संतोष कुमार यादव को सौंपी गई है। वहां के थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा प्रोन्नति पाकर डीएसपी बन चुके हैं। उन्हें पुलिस मुख्यालय पटना में योगदान देने को कहा गया है।

बता दें कि दो-चार दिनों में जिले भर के अधिकतर थानों में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग कर दी जाएगी। वहीं इन चारों अपर-थानाध्यक्षों को केस चार्ज एवं मलखाना का चार्ज अभिलंब लेने का आदेश दिया गया है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने तीन थानों में अपर-थानाध्यक्ष की तैनाती की थी, लेकिन उस आदेश के चार दिनों के बाद ही उन्होंने अपर-अध्यक्ष की एक दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें इन सभी अपर-थानाध्यक्ष को हटा नये अपर-थानाध्यक्ष की तैनाती की। पहले वाले आदेश में आफताब आलम को रोसड़ा अपर-थानाध्यक्ष, राजकिशोर राम को दलसिंहसराय अपर-थानाध्यक्ष व प्रमोद मंडल को पटोरी अपर-थानाध्यक्ष बनाया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

1 घंटा ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

6 घंटे ago