Bihar

बिहार में सियासी हलचल तेज, फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस के 15 विधायक हैदराबाद पहुंचे, 2 पहले से वहां मौजूद

बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है, ऐसे में वहां सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के 15 विधायक हैदराबाद पहुंचे हैं और 2 विधायक वहां पहले से मौजूद हैं। ऐसे में कांग्रेस के कुल 17 विधायक हैदराबाद में हैं।

बिहार में कांग्रेस को अपने विधायकों के टूटने का डर है और इसी वजह से बिहार के कांग्रेस MLA को एक साथ रहने को कहा जा रहा है। कांग्रेस चाहती है कि किसी भी तरह की टूट फ्लोर टेस्ट से पहले उनकी पार्टी में ना हो।

बिहार में किसी पार्टी के पास कितनी सीटें?

बिहार विधानसभा की 243 सीटों में RJD के पास 79 विधायक हैं। वहां कांग्रेस के पास 19, सीपीआई (एमएल) के पास 12, सीपीआई के पास 2, सीपीआई (एम) के पास 2 और AIMIM के पास एक सीट है। एनडीए गठबंधन के पास बिहार में इस समय बहुमत है। बीजेपी के पास 78 विधायक, जेडीयू के पास 45 विधायक, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के पास 4 और निर्दलीय विधायक 1 है।

28 जनवरी को ली थी नीतीश ने शपथ 

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने आरजेडी का साथ छोड़ दिया था और बीजेपी के साथ गठबंधन करके बिहार में एनडीए की सरकार बना ली थी। नीतीश ने 28 जनवरी की शाम 5 बजे 8 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बिहार की इस नई सरकार में विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

4 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

18 घंटे ago