समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने पुलिसिया व्यवस्था को धत्ता बताते हुए ज्वेलरी दुकान से लगभग डेढ़ करोड़ लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड की है। आठ से दस की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने रिलायंस ज्वैलर्स से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान बदमाशों ने दुकान के कर्मियों के साथ मारपीट भी की है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच मामले कि जांच में जुट गए है।
इस संबंध में एएसपी संजय कुमार पांडे का बताना है कि दुकान बंद करने के लिए जब दुकान का शटर गिराया जा रहा था। इसी दौरान 8 से 10 की संख्या में बदमाश दुकान के अंदर घुसे और हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने कर्मियों के साथ मारपीट भी की है।
पुलिस का बताना है कि दुकान में लगे सीसीटीवी में अपराधी की करतूत कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…