Samastipur

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के छात्र अब गांव को लेंगे गोद, किसानों के बीच जाकर उन्हें सिखाएंगे कृषि के गुड़

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के छात्र अब समस्तीपुर के आसपास के गांव को गोद लेंगे और किसानों के बीच जाकर उन्हें तकनीक आधारित कृषि के गुड़ सिखाएंगे। इसको लेकर केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. पी एस पांडे ने निर्देश जारी किया है। कुलपति डॉ. पी एस पांडे का कहना है कि किसान मेला के उद्घाटन के अवसर पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में सुझाव दिया था।

उनकी बड़ी अच्छी सोच है। जिसके अच्छे परिणाम आएंगे। उपमुख्यमंत्री के सुझाव को गंभीरता से लेते हुए निर्देश जारी किया गया है। विश्वविद्यालय के अंदर कृषि के क्षेत्र में जो बच्चे पढ़ते हैं, उन्हें स्टूडेंट्स रेडी प्रोग्राम छह महीने का एक कोर्स होता है। जिसमें बच्चे गांव में जाकर कृषि का अनुभव प्राप्त करते हैं। हालांकि बच्चे इस दौरान पहले भी गांव में किसानों के बीच जाया करते थे।

इस कड़ी में अब हर एक बच्चा एक-एक गांव गोद लेगा। इसमें एक यूजी और एक पीजी के छात्र होंगे। पहले समस्तीपुर के आसपास के गांव को शामिल किया गया है। प्रथम चरण के परिणाम आने के बाद इसे आगे नियंतर जारी रखा जाएगा। आगे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के गांव को भी शामिल किया जाएगा।

बतातें चले कि किसान मेला के उद्घाटन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा था कि शिक्षा सीखना है और विद्या बताता है। वह तभी बताता है जब महाभारत के भगवान कृष्ण फील्ड में ले जाकर युद्ध के मैदान में बताते हैं कि अब क्या करना है और यही वातावरण हमें बच्चों को खेत में ले जाकर उन किसानों से जो पढ़े-लिखे नहीं है। लेकिन उनके पास अनुभव की इतनी बड़ी किताब है। उस किताब का ज्ञान और थ्योरी के ज्ञान से जो रिसर्च मिला है। इन दोनों के व्यवहारिकता से जो अनुसंधान होगा। वह सही में यहां के लोगों और किसानों के हित में होगा।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

2 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

6 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

6 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

6 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

7 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

7 घंटे ago