समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में पीएम विश्वकर्मा योजना से रोजगार करने के लिए 18 ट्रेड के कारीगरों को सरकार की ओर से ऋण मुहैया कराया जाएगा। इस योजना का कारपेंटर (बढ़ई), नाव बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, सुनार, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले (कुम्हार), मूर्तिकार, राज मिस्त्री, मछली का जाल बनाने वाले,टूल किट निर्माता, पत्थर तोड़ने वाले, मोची/जूता कारीगर, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और अन्य खिलौना निर्माता (पारंपरिक), नाई, माला बनाने वाले, धोबी, दर्जी के कारीगरों को लाभ मिलता है। उन्हें कॉमन सर्विस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
इस योजना के जरिये जहां एक ओर लोगों को खुद का बिजनेस शुरू करने में मदद मिलेगी तो वहीं दूसरी तरफ यह कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता मिलेगी। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें लोन दिया जाता है। इस योजना में दो चरण में लोन दिया जा सकता है। पहला लोन, 1 लाख रुपये का होता है। वहीं दूसरी चरण में 2 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। यह लोन 5 फीसदी ब्याज पर दिया जाता है। इस स्कीम में लाभार्थी को लोन के साथ मास्टर द्वारा ट्रेनरों को दिया जाएगा।
ट्रेनिंग में लाभार्थी को 500 रुपये प्रतिदिन का स्टाइपेंड भी मिलता है। इसके अलावा पीएम विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड, बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग जैसे स्किल की ट्रेनिंग दी जाती है। टूलकिट के लिए 15,000 रुपये की राशि दी जाती है और डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए इन्सेंटिंव दिया जाता है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…