समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

महिला कांग्रेस के तत्वाधान में “नारी न्याय; हैं तैयार हम, न्याय का हक मिलने तक” सम्मेलन का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला महिला कांग्रेस के तत्वाधान में “नारी न्याय; हैं तैयार हम, न्याय का हक मिलने तक” सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की सम्मानित अध्यक्षता डॉ. सरवत जहां फातिमा ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए क्यों की घर को संवारने और चलाने की संपूर्ण जिम्मेदारी महिलाओं की होती है।

IMG 20231027 WA0021

वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा लाई गई महंगाई के कारण सबसे अधिक गृहणियां हीं प्रभावित एवं प्रताड़ित हैं। उज्जवला योजन के नाम पर जो गैस सिलेण्डर उन्हें दिया गया उसे दुबारा भराने की स्तिथि आर्थिक तंगी के करण पैदा नहीं हो सकी। इस लिये महिलाओं को चाहिए कि वर्तमान मोदी सरकार को 2024 के आम चुनावों में सत्ता से बेदख़ल करने के लिए आगे आएं।

IMG 20240212 WA0019

IMG 20230604 105636 460

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष  विनीता भगत ने महिलाओं को संघटित होने एवं अपनी शक्ति को पहचानने का आवाहन किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को जिले प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक जिम्मेदारी दी गईं हैं उसका निर्वाहन पूरी ईमानदारी से यदि किया गया तो समस्तीपुर जिला महिला कांग्रेस एक सशक्त संघटन के रूप में उभरेगा।

इस अवसर पर विशेष आमंत्रित के रूप में समस्तीपुर ज़िला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने कहा की आज की नारियाँ पहले की तरह अबला नहीं हैं तथा वे अपनी शक्ति को पूर्ण रूपेण पहचानती हैं। आवश्यकता इस बात की है के वे घरों से निकल कर वर्तमान भ्रष्टाचारी एवं विवेकहीन सरकार को सत्ता से बे दख़ल करने के लिए तैयार हो जाएं। धन्यवाद ज्ञापन जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष रंजन शर्मा ने किया।

IMG 20230728 WA0094 01

मौके पर समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनिता राम, सीता देवी राम, आभा ठाकुर, देवरानी देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, अनिता देवी, ललिता कुमारी, सीमा कुमारी, चंचल कुमारी, ऋतु सिंह, शिवानी कुमारी, सविता कुमारी, प्रीति प्रिया, स्वाति प्रिया, किरण देवी, रिंकू देवी, माधवी, रेखा देवी, शांति देवी, जूरेखा खातून, पूजा शर्मा, कंचन देवी, कामिनी देवी राम, रंजीता देवी, सुशीला देवी समेत अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20230701 WA0080

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240111 WA0056 01

IMG 20230818 WA0018 02

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150