समस्तीपुर :- लोक सभा निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा 23- समस्तीपुर (अनुसूचित जाति) व 22- उजियारपुर लोक सभा के डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया। उजियारपुर लोक सभा का डिस्पैच सेंटर केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर में निर्धारित किया गया है जबकि समस्तीपुर लोक सभा के लिए समस्तीपुर कॉलेज निर्धारित किया गया है। हालांकि की दोनों लोक सभा क्षेत्रों की मतगणना समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में ही होगी।
जिला पदाधिकारी के द्वारा दोनों स्थलों पर जाकर डिस्पैच एवं मतगणना केंद्र का मुआयना किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस क्रम में उन्होंने दोनों स्थलों पर मतदान कर्मियों के योगदान एवं मिलान स्थल, डिस्पैच एवं रिसीविंग काउंटर, ईवीएम के कमीशनिंग स्थल, वाहन पार्किंग का स्थल निरीक्षण किया। डिस्पैच के दिन यातायात को सुचारू रूप से रखने का निर्देश मुख्यालय डीएसपी को दिया गया।
मौके पर अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश वर्णवाल, अवर निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद रंजन, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार एवं कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग उपस्थित थे।
समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…
समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…
समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…