समस्तीपुर :- रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मिथिला एक्सप्रेस व बाघ एक्सप्रेस का कर्पूरीग्राम स्टेशन पर दो मिनट का प्रायौगिक तौर पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। आज 10 फरवरी से ट्रेन संख्या 13022 रक्सौल हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस दिन के 2 बजकर 32 मिनट में कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचेगी और यहां से दिन के 2 बजकर 34 मिनट में आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
11 फरवरी से ट्रेन संख्या 13021 हावड़ा रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस सुबह 3 बजकर 31 मिनट में कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचेगी। और यहां से सुबह 3 बजकर 33 मिनट में आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह 11 फरवरी से ट्रेन संख्या 13019 हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस सुबह 9 बजकर 1 मिनट में कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचेगी।और यहां से सुबह 9 बजकर 3 मिनट में आगे के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 13020 काठगोदाम हावड़ा बाघ एक्सप्रेस रात 8 बजकर 53 मिनट में कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचेगी और यहां से 8 बजकर 55 मिनट में आगे के लिए प्रस्थान करेगी। उक्त जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…
समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…