Bihar

नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा में तीन के बदले पांच मौके मिलेंगे, केके पाठक ने दिए संकेत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के लगभग साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। सक्षमता परीक्षा में पास होने के लिए अब उन्हें तीन के बजाय पांच मौके मिल सकते हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इस बारे में संकेत दिए हैं। बताया जा रहा है कि नियोजित शिक्षकों के विरोध के बाद विभाग ने सक्षमता परीक्षा के अधिकतम अटेंप्ट बढ़ाने पर विचार किया है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। केके पाठक ने कहा कि तीन के बजाय पांच अटेंप्ट करने में कोई बड़ी बात या समस्या नहीं है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शुक्रवार को सीतामढ़ी स्थित डायट भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सक्षमता परीक्षा में नियोजित शिक्षकों को तीन के बदले पांच मौके मिल सकते हैं। डायट के मीटिंग हॉल में नियोजित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि परीक्षा से डरने की जरूरत नहीं है। बिल्कुल सरल प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसको लेकर निर्देश जारी कर दिया है।

एसीएस केके पाठक ने कहा कि सक्षमता परीक्षा के सवाल बीपीएससी एग्जाम की तरह कठिन नहीं होंगे। अभी परीक्षा पास करने को तीन मौके दिए जा रहे हैं। जरूरत पड़ी तो इसे बढ़ाकर पांच मौके कर दिए जाएंगे। इसमें कोई बड़ी दिक्कत नहीं है। शिक्षकों को रिफ्रेश करने के लिए सक्षमता परीक्षा कराई जा रही है। हर 6 माह पर प्रशिक्षण दिए जाएंगे। शिक्षक निर्भीक होकर इस परीक्षा में भाग लें। उन्होंने कहा कि डायट के सभी डायरेक्टर को निर्देश दिया गया है कि शिक्षकों को कंप्यूटर का ज्ञान भी दें। आने वाला समय पूरी तरह डिजिटल होगा। उन्हें अभी से जानकारी होगी तो स्कूल में कंप्यूटर आने पर काम करने में दिक्कत नहीं होगी।

इससे पहले मधुबनी के शिवगंगा बालिका प्लस टू स्कूल में निरीक्षण के दौरान एसीएस पाठक ने कहा कि नियोजित शिक्षक निर्भीक होकर सक्षमता परीक्षा के लिए आवेदन भरें। किसी तरह का संशय नहीं रखें। उन्होंने कहा कि सक्षमता परीक्षा में सफल होने वाले 80 फीसदी शिक्षकों की पदस्थापना उनके ही जिले में होगी। कम अंक पाने वाले या विषय की रिक्ति नहीं होने की स्थिति में ही दूसरे जिले में पदस्थापना की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चैता दक्षिणी गांव के फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस सख्त, 30 दिनों में सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाने की पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे दो…

1 मिनट ago

सावन में कांवरियों के लिए रेलवे की खास तैयारी, इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त जनरल कोच…

समस्तीपुर : सावन शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं और कावड़ियों का सुल्तानगंज…

2 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान को बिहारी सांसद ने मैथिल पाग पहनाया, संसद परिसर में जिंदाबाद के नारों से स्वागत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दो दिन पहले इस्तीफा दे चुके संबलपुर के सांसद…

3 घंटे ago

NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, दर्ज FIR वापस लेगी बिहार सरकार; भविष्य में भी नहीं होगी कोई कार्रवाई

बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…

4 घंटे ago

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

11 घंटे ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

11 घंटे ago