डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 24 फरवरी से तीन दिवसीय किसान मेला का होगा आयोजन
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : समस्तीपुर के पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 24 फरवरी से 26 फरवरी तक तीन दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर विश्वविद्यालय के द्वारा तैयारियां की जा रही है। 24 फरवरी से शुरू होने वाले इस किसान मेले को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी एस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान कुलपति डॉ. पी एस पांडेय ने बताया कि तीन दिवसीय किसान मेले में लगभग 160 से 180 स्टॉल लगाए जाएंगे।
इस किसान मेला में लगभग 50000 किसान के शामिल होने की संभावना है। कुलपति ने बताया कि इस वर्ष के किसान मेले का थीम खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर रखा गया है। मेले के पहले दिन खाद्य सुरक्षा और पोषण सुरक्षा पर चर्चा होगी। वहीं दूसरे दिन प्राकृतिक खेती और श्री अन्न के प्रचार प्रसार विषय पर पर चर्चा होगी। वहीं मेले के अंतिम दिन डिजिटल एग्रीकल्चर के ऊपर सेमीनार का आयोजन किया जाएगा।
यहां देखें क्या कुछ कहा कुलपति ने :
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 24 फरवरी से तीन दिवसीय किसान मेला का होगा आयोजन, मेले की तैयारी में जुटा विश्वविद्यालय प्रशासन…#Samastipur#Pusa pic.twitter.com/XKjkQRYi02
— Samastipur Town (@samastipurtown) February 17, 2024

