समस्तीपुर: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत द्वितीय चरण में आगामी 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के जनकपुर रोड समेत 9 स्टेशनों के पुनर्विकास और 19 समपार फाटकों पर एल.एच.एस. सड़क एवं उपरिगामी पुलों के निर्माण कार्य का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास करेंगे। जिस पर करीब 876.74 करोड़ रुपए खर्च होगें।
मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि मंडल के जनकपुर रोड, लहेरियासराय, धोड़ासाहन, रक्सौल, चकिया, मोतीपुर,सुपौल, सिमरी बख्तियारपुर एवं दौरम मधेपुरा स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विश्वस्तरीय स्टेशन बनाया जाएगा जिस पर 121.52 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि इन स्टेशनों पर स्वच्छता, सुरक्षा, मजबूत सूचना प्रणाली के साथ-साथ यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
श्रीवास्तव ने बताया कि इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 755.22 करोड़ रुपए की लागत से मंडल के 19 समपार फाटकों पर एल. एच. एस. सड़क एवं उपरिगामी पुलों के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया जाएगा। इन 19 समपार फाटकों पर कार्य पूरा हो जाने के बाद आम लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही ट्रेनों को सुरक्षित एवं संरक्षित परिचालन में सहायक होंगे।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…