बिहार के पुलिस सेवा में तबादलों का दौर जारी है। जहां कुछ दिन पहले 33 सौ दारोगा और 79 आईपीएस का तबादला किया गया है। वहीं आज फिर से 30 डीएसपी रैंक के ट्रेनी अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। यह वह अधिकारी है, जो अब तक अलग-अलग जिलों में ट्रेनी डीएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब ट्रेनिंग के बाद बतौर डीएसपी इन्हें विभाग में नियुक्ति की गई है। सरकार की तरफ से नई पोस्टिंग का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक दरभंगा में ट्रेनी डीएसपी के रूप में तैनात आशीष राज को समस्तीपुर यातायात डीएसपी के रूप में पोस्टिंग की गई है।
वहीं समस्तीपुर जिले के भी दो परीक्ष्यमाण डीएसपी का नाम इस सूची में शामिल है। राघवेंद्र मणि त्रिपाठी जो दलसिंहसराय थानाध्यक्ष के रूप में भी यहां रह चुके थे उनको बक्सर में यातायात पुलिस उपाधीक्षक के रूप में भेजा गया है। वहीं स्वाति कृष्णा जो मुफस्सिल थाना में थानाध्यक्ष के रूप में रह चुकी उनको आर्थिक अपराध इकाई पटना में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में भेजा गया है। यहां देखें पूरी लिस्ट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…