समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

शहर के ताजपुर रोड स्थित एक शाॅपिंग मार्ट में दो लड़कियां ट्रायल के नाम पर कर रही कपड़े की चोरी, गार्ड ने पकड़ा

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड स्थित एक शाॅपिंग मार्ट में बुधवार की देर शाम दो लड़कियां कपड़े की चोरी करती हुई पकड़ी गई। दोनों लड़कियां कपड़ा ट्रायल के नाम पर कपड़े के अंदर कपड़ा छुपा कर चोरी कर रही थी। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। दोनों लड़कियां शहर की ही रहने वाली बताई गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि शहर के ताजपुर रोड स्थित शाॅपिंग मार्ट में दो लड़कियां कपड़ा खरीदने के बहाने प्रवेश की। दोनों कपड़ा ट्रायल करने के नाम पर कई कपड़ा ले-लेकर ट्रायल रूम में जाती थी। बाद में वह ट्रायल रूम से निकलकर सीधा मार्ट से बाहर जाने लगी। सेंसर लगे कपड़े को गेट पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया तो दोनों लड़कियां भागने लगी। इसके बाद मार्ट के गार्ड ने एक को खदेड़ कर पकड़ लिया गया।

IMG 20231130 WA0066

IMG 20230604 105636 460

उसके बाद लड़की की महिला कर्मियों ने तलाशी ली तो कई कपड़े बरामद किए गए। इस दौरान लड़की द्वारा जमकर हो हल्ला शुरू कर दिया गया। इसके बाद उसे ट्रायल रूम में ही कर्मियों ने बंद कर दिया और मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी। घटना की सूचना पर नगर पुलिस की 112 कीी टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद लड़की को ट्रायल रूम से बाहर निकल गया।

IMG 20230728 WA0094 01

उधर इस पूरे मामले की जानकारी लड़की के अभिभावकों को भी दी गई। मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने लड़कियों द्वारा लिए गए कपड़े का बिल पेमेंट किया। इस दौरान लड़की के परिवार वालों ने भी मार्ट कर्मियों पर लड़कियों के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया। हालांकि काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद दोनों पक्ष ने आपसी सहमति व्यक्त की। इसके बाद पुलिस मौके से लौट गई। ‌

मार्ट के कर्मी का बयान :

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20231207 WA0065 01

IMG 20231101 WA0035 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150