Samastipur

समस्तीपुर से गुजरने वाली जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस 26 जनवरी से नये लुक में दिखेगी, LHB कोच के साथ ट्रेन का होगा परिचालन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के रास्ते जयनगर से भागलपुर के बीच चलने वाली 15554/15553 जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस 26 जनवरी से नये लुक में चलेगी। गणतंत्र दिवस के मौके पर इस ट्रेन का परिचानल एलएचबी कोच के साथ किया जाएगा। इस ट्रेन में अभी समान्य कोच लगाया जाता था। अब रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन के लिए दो रैक एलएचबी कोच उपलब्ध करा दिया है। नये कोच के साथ जयनगर से 26 जनवरी और भागलपुर से 27 जनवरी से नये कोच के साथ परिचालन होगा।

वर्तमान में यह ट्रेन सामान्य कोच से लैस थी। एलएचबी के 12 कोच के लैस हो जाने के बाद यात्रियों के बैठने की क्षमता 688 से बढ़कर 855 सीटें हो जाएंगी।यानी 167 सीटों की बढ़ोतरी होगी। इस संबंध में समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि सामान्य कोच की लंबाई 21 मीटर होती थी, जबकि एलएचबी कोच की लंबाई 25 मीटर होती है। इससे यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा और रेलवे के रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी होगी। इसका परिचालन 26 जनवरी से जयनगर से शुरू किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां चल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

10 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

12 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

18 घंटे ago