समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के नरघोघी स्थित नवनिर्मित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल के प्राचार्य व अधीक्षक की प्रतिनियुक्ति को लेकर बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शुक्रवार को प्राचार्य व अधीक्षक लेकर जारी अधिसूचना के अनुसार श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर में कार्यरत प्राचार्य डॉ. आभा रानी सिन्हा को श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
जबकि डीएमसीएच दरभंगा की अधीक्षक डॉ. अलका झा को श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें की समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी में श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जिसका उद्घाटन 15 जनवरी के बाद होने की संभावना है। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज में तैयारी जोरों पर है।
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…