Samastipur

समस्तीपुर के इस किसान पुत्र को BPSC में मिली सफलता, संघर्ष कर बने कल्याण पदाधिकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- प्रखंड के गंगापुर निवासी किसान खोनी पासवान के पुत्र बैजू पासवान ने 68वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता अर्जित कर प्रखंड का नाम रोशन किया है। उन्हें 750 रैंक मिला है। सफल अभ्यर्थी फिलहाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठहरा, पूसा में कार्यरत हैं।

इसके पूर्व ये 10 वर्षों तक सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुरा में कार्यरत थे। इनका चयन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (एससी/एसटी) के पद पर हुआ। बताया कि प्रारंभिक छात्र जीवन से ही वे मेधावी रहे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता समेत अपने शिक्षकों व दोस्तों के मार्गदर्शन को दिया है।

‘कई ऐसे दोस्त थे, जो मदद करते थे’

उन्होंने कहा कि जब वह गांव में पढ़ाई करते थे, कई ऐसे दोस्त थे जो उन्हें काफी मदद करते थे। जब उन्होंने गांव से मैट्रिक की परीक्षा पास की, इस दौरान उन्हें प्रशासनिक सेवा में जाने का मन बना था, मगर 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद उनका चयन प्राइमरी टीचर के पद पर हो गया।

नौकरी करते ही हासिल की ग्रेजुएशन

इस नौकरी के दौरान ही उन्होंने दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से इतिहास विषय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री ली। इसके पूर्व इनका चयन रेलवे में ग्रुप डी एवं तकनीकी सहायक के पद पर हुआ था। 2022 में इनका चयन पंचायत सचिव के पद पर हुआ था, पर उन्होंने शिक्षक का पद नहीं छोड़ा।

बीपीएससी की परीक्षा में इनका चौथ प्रयास था। यह आगे भी बीपीएससी परीक्षा में शामिल होकर अच्छा रैंक लाना चाहते हैं। वे कहते हैं कि अगर आप अपने लक्ष्य की ओर ध्यान देते हैं तो लक्ष्य हमेशा आपके सामने खड़ा रहता है। हमें मेहनत करने की जरूरत है, परिणाम सफलता स्वरूप में मिलती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

4 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

5 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

6 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

15 घंटे ago