समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में तीन वर्षों के बाद फिर से अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र शुरु हो गया है। सदर अस्पताल में पिछले तीन वर्षों से अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद रहने के कारण सरकार ने रेडियो लॉजिस्ट की पोस्टिंग की है। ताकि यहां आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिल सकें। सदर अस्पताल में शनिवार से अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा को फिर से शुरू कर दिया गया है।
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि फिलहाल गर्भवती महिलाओं को ही यह सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा इमरजेंसी मरीज को भी इसका लाभ दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज से पीजी व डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्रों को राज्य में तीन वर्षों की अनिवार्य सेवा प्रदान करने के लिए आठ रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सकों की पोस्टिंग विभिन्न अस्पतालों में की है।
इसके तहत समस्तीपुर सदर अस्पताल में डॉ. दीपक कुमार की पोस्टिंग रेडियोलॉजिस्ट के रुप में की गयी है। उक्त चिकित्सक के द्वारा सामान्य चिकित्सकीय कार्यों के साथ-साथ विशेषज्ञ चिकित्सक का कार्य भी लिया जाएगा। विदित हो कि रेडियो लॉजिस्ट के नहीं होने के कारण सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच तीन सालों से बंद था।
सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलने से मरीजों को बाहर के जांच घरों में मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही थी। इससे उनका आर्थिक दोहन भी हो रहा था। लेकिन अब सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच शुरू होने के बाद इसका सीधा फायदा मरीजों व खासकर गर्भवती महिलाओं को मिलेगा। बता दें कि पिछले कई वर्षों से सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था विशेषज्ञ डॉक्टर के अभाव में बंद पड़ी हुई थी।
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…