Samastipur

रोसड़ा की स्वीटी कुमारी ‘नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ जीती, लोगों ने दी बधाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा की स्वीटी ने नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का खिताब जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। स्वीटी ने इस प्रतियोगिता में खिताब को अपने नामकर बिहार का नाम रौशन किया है। रोसड़ा शहर के प्रदीप महतो व रिंकू कुमारी की बेटी स्वीटी कुमारी (14) ने पंजाब के जलंधर में हुए दो दिवसीय नैशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023-2024 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है।

डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा दो दिवसीय 7 व 8 जनवरी को जलंधर के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023-2024 का आयोजन हुआ था। इसमें ‘ शहर के प्रदीप महतो व रिंकू कुमारी की पुत्री स्वीटी जो क्लास 9 की छात्रा है, बिहार की ओर से प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में देश भर से कुल 270 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के तहत हिप हॉप कटेगरी में स्वीटी के प्रस्तुति पर भारत में कला वह संस्कृति में पहला स्थान मिला। जिसमें स्वीटी को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। अब इंटरनेशनल डांस स्पोट्र्स चैंपियनशिप में भारत को प्रतिनिधित्व करेंगी।

स्वीटी के पिता प्रदीप महतो द्वारा जानकारी दी गई की स्वीटी इस से पहले भी नेशनल डांस स्पोर्ट्स 2023 में दूसरा स्थान प्राप्त किया थी। परंतु स्वीटी ने प्रण ली की जब तक उसे पहला स्थान नहीं मिलेगा तब तक दिन रात डांस का अभ्यास करती रहेगी और मेडल लेकर स्वीटी ने पूरे रोसड़ा का मान बढ़ाया है।

स्वीटी रोसड़ा के प्रभु ठाकुर मुहल्ला स्थित डांस अकादमी के वायरस डांस अकादमी में अभ्यास करती है। डांस टीचर रोहित प्रसाद ने स्वीटी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। बता दें कि बीते दिनों बिहार डांस एसोसिएशन के द्वारा स्टेट लेवल का डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जहां से स्वीटी का चयन कर नैशनल में भेजा गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

1 घंटा ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

4 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

4 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

4 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

14 घंटे ago