समस्तीपुर :- हाड़ कंपाने वाली ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ लिया है। करीब दो-तीन दिनों की हल्की राहत के बाद गुरुवार से जारी ठंड का कहर शुक्रवार की सुबह तक जारी है। शुक्रवार को तापमान 10 डिग्री पर है। वहीं इससे पहले गुरुवार को सुबह से दोपहर तक कुहासा छाये रहने के साथ पछिया हवा चलती रही। जिससे दिनभर लोग ठिठुरते रहे।
करीब 7 किमी. प्रति घंटा की गति से चल रही पछुआ हवा कनकनी को और बढ़ा रही थी। मौसम विभाग की मानें तो दिन का तापमान (अधिकतम) 15.1 डिग्री रहा। जो सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस कम बताया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 रहा। न्यूनतम व अधिकतम तापमान के बीच करीब 5 डिग्री से कम का अंतर से ठंड के प्रहार का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस दौरान दिनभर धूप की लुका-छिपी जारी रही। हल्की धूप पर ठंड का प्रहार लगातार जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। इस दौरान दिन में धूप निकलेगी। इसके बाबजूद ठंड का कहर जारी रहेगा।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि इस दौरान पछुआ हवा जारी रहेगी। जिससे कनकनी बढ़ने की संभावना है। सुबह में हल्का से मध्यम कुहासा जारी रहेगा। इधर ठंड के प्रकोप से आम जनजीवन प्रभावित है। लोग देर सुबह तक घरो में सिमट कर रह रहे है। ठंड से बचाव को लेकर बिजली उपकरणों व उलेन कपड़ो की मांग बढ़ गई है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…