Samastipur

पटोरी में संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला ट्रैक्टर रैली, 15 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/पटोरी :- संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में आयोजित ट्रैक्टर रैली पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के धमौन हाई स्कूल के प्रांगण से होते हुए गगनभेदी नारों के साथ मोहनपुर में सरपंच उमेश राय के अध्यक्षता में एवं मोहिउद्दीननगर में पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार चौहान के अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई। जिसके बाद मदुबदाबाद होते हुए भगत सिंह चौक पटोरी अनुमंडल कार्यालय पहुंचा।

जहां किसान आंदोलन की लंबित मांगों के साथ-साथ स्थानीय किसानों के मुद्दो यथा स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसा लागू करने, राज्यसभा/विधानपरिषद की 10% सीटों को किसान प्रतिनिधि के लिए आरक्षित करने, पटोरी अनुमंडल के दियारा क्षेत्र में गंगा के पानी निकलने से खाली भूमि का सरकारी स्तर पर पहचान कर रैयत को उपलब्ध कराने, किसानों का सभी तरह के कर्ज माफी, 2020 के संशोधित बिजली विधेयक वापसी, किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर हुए मुकदमों की वापसी, किसानों के हत्यारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्तगी, ऐतिहासिक किसान आंदोलन में शहीद किसानों के परिजनों की मुआवजा, 2006 से बंद बाजार समिति की पुनः वापसी, जल निकासी का स्थाई निदान, रासायनिक खाद पर हो रहे कालाबाजारी पर रोक, सहारा जमाकर्ता का सूद सहित भुगतान, अंचल और पुलिस के मेल से किसानों/ ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली बंद करने एवं कृषि भूमि पर फसलो को आवारा पशुओं द्वारा किए जा रहे नुकसान की तुरंत सुरक्षा इंतजाम करने संबंधी पंद्रह सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिमेश कुमार राय एवं संचालन छात्र नेता सुधीर कुमार ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई नेता दीपक कुमार धीरज ने कहा कि जब से देश में भाजपानीत मोदी की सरकार बनी है तबसे देश के कोई ऐसा वर्ग नहीं हैं जो खुद को इस सरकार से ठगा महसूस न किया हो। छात्र, नौजवान, मज़दूर, किसान सभी को छलने का काम किया है। ट्रेड यूनियन नेता हरिशंकर शर्मा ने कहा कि किसान जब फसल उगाता है तो उसे उसका मूल्य तय करने का अधिकार नहीं होता हैै। जिन फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य खुद सरकार तय करती है वह दाम भी किसानों को नहीं मिलता है। इसका बस एक ही समाधान है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटीी मिले।

किसान सभा के भाविक्षण राय ने कहा कि डेढ़ साल तक चले किसानों के आंदोलन में भी अपने वादे से मुकर गई, जिसके विरुद्ध किसान व्यापक जनांदोलन की तैयारी में आज की रैली हैं। सभा को किसान सभा के महेंद्र राय, राम ईश्वर राम, अरूण राय, मुकेश कुमार चौहान, चंदन कुमार, आनंद कुमार, दीपक कुमार ने भी संबोधित किया। जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट श्रम अधिकारी कुणाल कुमार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। मौके पर सैंकड़ो छात्र, नौजवान, किसान मौजुद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

7 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

7 घंटे ago