Politics

कांग्रेस के 13 विधायकों ने किया फोन बंद, खेमेबंदी में जुटे CM नीतीश और तेजस्वी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल को लेकर आज यानी शनिवार का दिन खासा माना जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए में शामिल होने की चर्चा के बीच जनता दल (यूनाइटेड) ने रविवार को सीएम आवास पर अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है. इधर, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी खेमेबंदी में जुट गई है. आरजेडी ने आज दोपहर एक बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है, वहीं बीजेपी भी शाम 4 बजे पार्टी विधायकों के साथ बैठक करने वाली है.

कांग्रेस के 13 विधायकों का मोबाइल फोन नॉट रिचेबल

इस बीच सबसे बड़ी खबर कांग्रेस खेमे से आ रही है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के 13 विधायकों का मोबाइल फोन नॉट रिचेबल हो गया है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी और जेडीयू के संपर्क में हैं. कांग्रेस ने विधायकों की टूट की खबर को बेबुनियाद बताया है. कांग्रेस से जुड़े सूत्र के मुताबिक, बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश ने पार्टी के 14 विधायकों से अब तक बात की है और कोई विधायक पार्टी छोड़ कर नहीं जा रहा. कांग्रेस के सभी विधायकों की पूर्णिया में होनी है.

इधर, सूत्रों का कहना है कि बिहार में बदलते राजनीतिक हालात के मद्देनज़र पूर्णिया में प्रस्तावित रैली रद्द हो सकती है. दूसरी तरफ कांग्रेस नीतीश कुमार को मनाने के लिए अब तुरुप के इक्के के तौर पर सोनिया गांधी का इस्तेमाल कर सकती है. इधर खबर है कि नीतीश कुमार से सोनिया गांधी फोन पर बात कर सकती हैं.

जेडीयू-बीजेपी और हम मिलकर बना सकती है सरकार

बताते चलें कि जेडीयू के पास 45 विधायक हैं, बीजेपी के पास 76 और जीतनराम मांझी की हम के पास 4 विधायक हैं. ऐसे में इन तीनों दलों के पास कुल मिलाकर 125 विधायक हैं, जो सरकार बनाने के लिए जरूरी जादुई आंकड़े 122 से तीन अधिक हैं. अगर शनिवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में कुछ विधायक बैठक में नहीं आते हैं तो नीतीश कुमार के साथ-साथ एनडीए के लिए भी मुश्किल हो सकती है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी हालात पर करीब से नजर रखे हुए हैं. इस समय राजद के 79, कांग्रेस के 19 और वाम दलों के 12 विधायक हैं.

 

Avinash Roy

Recent Posts

प्रोन्नति मिले जमादारों को स्टार लगा एसपी ने बनाया दारोगा, 147 ASI प्रोन्नति पाकर बने सब-इंस्पेक्टर 

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…

3 घंटे ago

सदर SDO ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं; 9 मामलों पर सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जनता दरबार का…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मास्टरमाइंड बहू के द्वारा सास को लूटने के बाद ह’त्या की थी साजिश! पांच पन्नों की धमकी भरी पर्ची और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…

5 घंटे ago

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

8 घंटे ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

11 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

11 घंटे ago