समस्तीपुर/पटोरी :- अपने जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग करने के मामले में पटोरी पुलिस ने दो युवकों को दो देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में गुरुवार को पटोरी के DSP रविशंकर प्रसाद ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि वर्ष के पहले दिन निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन सड़क पर अपने जन्मदिन के अवसर पर एक युवक का हर्ष फायरिंग करते हुए विडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल इस विडियो पर संज्ञान लेते हुए उसकी पहचान कराई गई। जिसके बाद युवक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पटोरी निवासी शिवकुमार महतो के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई।
पहचान होने के बाद पुलिस की टीम ने रोहित को उसके घर के समीप से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल व मोबाइल फोन बरामद किया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से एक और देसी पिस्तौल बरामद किया गया। रोहित के जब्त मोबाइल फोन में शस्त्र के साथ उसके कई फोटो पाए गए। इस घटना में उसने अपनी संलिप्त भी स्वीकार कर ली। छापामारी के दौरान इस घटना में शामिल उसके साथी बहादुरपुर पटोरी निवासी सिंघेश्वर राय के पुत्र शिवनाथ कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं वीडियो में दिख रहे अन्य युवकों की भी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…