Bihar

मंदिर-मस्जिद को तुड़वाकर अस्पताल बना दें, तिरुपति क्यों गए थे बाल कटवाने: तेजस्वी पर भड़के सुशील मोदी

बिहार की सियासत गरमाई हुई है। वहीं पटना की सड़कों पर एक पोस्टर लगाकर सुशील मोदी को संकट मोचन बताया गया। जिससे लेकर अब सुशील मोदी का बयान सामने आया है। सुशील मोदी ने इसको लेकर कहा कि वह कार्यकर्ताओं का प्यार है। लंबे समय तक बिहार में काम करने की वजह से कई कार्यकर्ताओं से आत्मीय संबंध हो गया है। जिस वजह से यह पोस्टर लगाया गया है। मुझे इस पोस्टर की जानकारी नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री हैं,सारे मंदिर तुड़वा दें, और…

वहीं तेजस्वी यादव ने राम मंदिर को लेकर कहा कि मंदिर से ज्यादा जरूरत अस्पताल की है जिसे लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा वह स्वास्थ्य मंत्री हैं, सारे मंदिर मस्जिद को तुड़वा दें और अस्पताल बनवा दें, जो बीमार पड़ेगा वह अस्पताल जाएगा ना लेकिन अगर किसी को मानसिक शांति चाहिए, आध्यात्मिक शांति चाहिए तो उसको मंदिर की आवश्यकता है। राम और रोटी दोनों में कोई विरोधाभास नहीं है। आदमी को राम भी चाहिए रोटी भी चाहिए। आदमी को ईश्वर की प्रार्थना भी करना चाहिए। अगर राम मंदिर से दिक्कत है तो फिर तिरुपति क्यों गए थे ? हिंदुओं की आस्था को चोट और ठेस पहुंचाना इंडी गठबंधन का मकसद है।

हिम्मत है तो विपक्ष कहे, राम मंदिर के जगह मस्जिद या अस्पताल बनवा देंगे

यहीं तेजस्वी यादव है जिनके पिता लालू प्रसाद यादव ने मुलायम सिंह द्वारा कर सेवकों पर गोली चलाई जाने का समर्थन किया था। वह लोग आज राम जन्मभूमि के मुद्दे पर मजाक उड़ा रहे हैं। नरेंद्र मोदी की सरकार ने मंदिर नहीं बनवाया बल्कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में जनता के सहयोग से मंदिर बनवाया है। उनकी हिम्मत है तो कहे इस जहां राम का मंदिर बन रहा है, वहां पर अगर हमारी सरकार आती है तो हम मस्जिद बनवा देंगे अस्पताल बनवा देंगे अस्पताल और मंदिर का अपना अपना महत्व है।

संयोजक का काम मुंशी का काम

जनता दल यूनाइटेड ने अरुणाचल में अपना उम्मीदवार उतारा है इसको लेकर सुशील मोदी ने कहा उन्होंने क्या किया वह जाने नीतीश कुमार ब्लैकमेल करके संयोजक बनने जा रहे हैं। उनको उम्मीद थी कि वह प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बनेंगे इसलिए वह एनडीए गठबंधन से अलग हुए उन्हें लगा था कि इंडी गठबंधन उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएगी लेकिन उन्हें झुनझुना थमा दिया गया। अब उन्हें संयोजक बनाया जा रहा है और संयोजन का काम मुंशी का काम है। टेलीफोन करके सूचना देना मीटिंग बुलाने कोऑर्डिनेट करना और नीतीश कुमार को कौन पूछने वाला है। 44 विधायक के नेता है ममता बनर्जी के पास 225 विधायक हैं क्या वह अन्य राज्यों में दो दलों के बीच समझौता कर सकते हैं। वह कई महीनो से डरा रहे थे कि नहीं कुछ दोगे तो भाजपा के साथ चले जाएंगे लेकिन भाजपा ने अपने दरवाजे बंद कर दिए थे।

हिंदू देवी देवताओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी ना करें विपक्षी

एनसीपी नेता ने कहा कि भगवान राम मांस खाते थे मांसाहारी थे इसको लेकर सुशील मोदी ने कहा यह सब बकवास की बातें हैं। मांस खाते थे फल खाते थे उसका क्या मतलब है इंडी गठबंधन के तमाम नेता हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करना जलील करना उनका मजाक उड़ाना उनके बारे में हल्के शब्दों का प्रयोग करना यह उनकी रणनीति का हिस्सा है और इससे यह एक वर्ग विशेष को खुश करना चाहते हैं। खासकर अल्पसंख्यक समाज के नेताओं को। उन्होंने कहा कि, इंडी गठबंधन के नेताओं को मेरी सलाह है अपने लोगों को नियंत्रण में रखें और समाज में तनाव पैदा ना करें देवी देवताओं के बारे में ऐसी अभद्र टिप्पणी और अशोभनीय टिप्पणी न करें।

बिहार में 4 सीट मिलना भी मुश्किल

राहुल गांधी एक बार फिर से यात्रा शुरू कर रहे हैं और ऐसे में इसको लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने साफ कहा कि पहले उन्होंने पदयात्रा की और अब बस से यात्रा कर रहे हैं तो जब सारा देश चुनाव की तैयारी कर रहा होगा बड़ी-बड़ी रैली को संबोधित कर रहा होगा तब राहुल गांधी यात्रा कर रहे हैं। इससे पहले भी तो मध्य प्रदेश की यात्रा उन्होंने की थी, छत्तीसगढ़, राजस्थान की यात्रा की थी क्या उनकी यात्रा को कोई भाव नहीं देगा। उसका कोई महत्व नहीं है। बिहार में भी यात्रा की बात है तो बिहार में इनको चार सीट में मिल जाए तो बड़ी बात होगी राहुल गांधी पदयात्रा कर ले बस यात्रा कर ले इनका जो मुद्दा था वह खत्म हो गया। अडाणी अडाणी चिल्ला रहे सुप्रीम कोर्ट ने अडाणी को क्लीन चीट दे दी अब इनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

2 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

12 घंटे ago