समस्तीपुर :- नये साल पर मटन, चिकेन व मछली के कारोबार में काफी उछाल रहा। लोगों ने जमकर मटन, चिकेन और मछली का स्वाद लिया। सोमवार होने कारण मटन, चिकेन और मछली की बिक्री जमकर हुई। मटन और चिकेन खरीदने के लिए सुबह सात बजे से ही लोग दुकानों पर पहुंचने लगे थे। कुछ लोगों ने भीड़ से बचने के लिए एडवांस बुकिंग करा रखी थी। कारोबारियों की मानें, तो जिले भर में इस बार नये साल के मौके पर लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक का चिकेन, मटन और मछली का कारोबार हुआ। सभी दुकानों पर सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही।
कारोबारियों द्वारा पहले से ही खस्सी, चिकेन और मछली मंगाकर स्टॉक कर लिया था। मटन की मांग देखते हुए मटन कारोबारी ने मटन के दाम 600 से बढ़ाकर 700 से 800 रुपये प्रति किलो तक कर दिये थे। कुछ जगहों पर तो 900 रूपये किलो भी मटन मिले। इसके बावजूद मटन लेने के लिए दुकानों पर होड़ मची रही। चिकेन की भी मांग अधिक रही। हालांकि, मछली कारोबारियों ने बताया कि ठंड की वजह से मछली की मांग उम्मीद से कुछ कम रही।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…