Samastipur

समस्तीपुर सदर DSP की रिपोर्ट पर SP ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष को हटाने की अनुशंसा की, DIG ने भेज दिया दूसरा जिला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह पर बड़ी कार्रवाई की गई है। उन्हें मुफस्सिल थाना अध्यक्ष के पद से हटाते हुए अन्यत्र दूसरा जिला भेज दिया गया है। बताया गया है कि उनको मधुबनी जिला भेजा गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष पर की गई कार्रवाई से चर्चा का बाजार गर्म है। जानकारी के अनुसार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय पांडे की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने उनको समस्तीपुर से हटाने के लिए डीआईजी को अनुशंसा की थी। इसके बाद डीआईजी बाबूराम ने इंस्पेक्टर सुरेंद्र प्रसाद सिंह को समस्तीपुर जिला से मधुबनी जिला भेज दिया है।

सदर डीएसपी की रिपोर्ट के अनुसार इंस्पेक्टर सुरेंद्र प्रसाद सिंह मुफस्सिल थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापन की अवधि में घटित अपराधिक घटनाओं का सफल उद्वेदन एवं गिरफ्तारी संतोषजनक नहीं कर पाए। वहीं घटित घटनाओं की सूचना उनके द्वारा वरीय पदाधिकारी को समय पर नहीं दी गई, अगर दी भी गई तो काफी विलंब से दी गई।

सदर डीएसपी ने रिपोर्ट में लिखा है की मुफस्सिल थाना में पदस्थापित पदाधिकारी व कर्मियों पर इंस्पेक्टर सुरेंद्र प्रसाद सिंह का नियंत्रण एवं अपराध नियंत्रण में आसूचना संकलन प्रभावकारी नहीं पाया गया। सदर डीएसपी ने रिपोर्ट में यह भी लिखा है की इंस्पेक्टर सुरेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा अपने गृह जिले बिहारशरीफ के इस्लामपुर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लगे अविश्वास प्रस्ताव के क्रम में पंचायत समिति सदस्यों को समस्तीपुर जिला मुख्यालय क्षेत्र में ठहराया गया। निकट भविष्य में लोकसभा चुनाव संभावित है, इस कारण उनको हटाने की अनुशंसा की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

10 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

15 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

17 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

17 घंटे ago