Samastipur

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकण्ठ में पिंक रूम का हुआ उद्घाटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसको लेकर हमारा समाज विभिन्न पूर्वाग्रह से ग्रसित है जो बालिकाओं एवं स्त्रियों के मानसिक विकास में बाधक है। विद्यालय में पिंक रूम की स्थापना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उक्त बातें शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकण्ठ में पिंक रूम के उद्घाटन समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए शिक्षाविद एवं समाजसेवी रंजीत निर्गुणी ने कही।

विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के तौर पर सभा को संबोधित करते हुए शहर की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञा डॉ. कनुप्रिया मिश्रा ने माहवारी के महत्व तथा इस दौरान उचित स्वास्थ्य प्रबंधन पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताते चलें कि समाजसेवी रंजीत निर्गुणी के प्रयास एवं भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक सिडबी के सौजन्य से उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकण्ठ में सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन तथा उपयोग में लाये गए नैपकीन के उचित निपटान हेतु इलेक्ट्रिक इंसीनरेटर का अधिष्ठापन किया गया है।

प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत किशोरी छात्राओं के माहवारी स्वास्थ्य प्रबन्धन की दृष्टि से विद्यालय में चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो कार्यक्रम विगत चार वर्षों से चलाया जा रहा है, पिंक रूम की स्थापना उस मुहिम को और अधिक संबलित करेगी। विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं नगर निगम वार्ड संख्या 37 के पार्षद शिव शम्भू कुमार एवं भूमिदाता सदस्य दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि श्री निर्गुणी के प्रयास एवं सिडबी महाप्रबंधक अनुभा प्रसाद के सौजन्य से किये गए इस अनूठे पहल के लिए विद्यालय परिवार सहित पूरा गाँव सदा उनका आभारी रहेगा। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन विद्यालय के मीना मंच की छात्राओं ने किया। मौके पर शिक्षिका संगीता, रेखा, प्रतिभा, सुषमा, फरहत, शिक्षक सत्येंद्र एवं चंदन के अलावा सैकड़ों बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

31 मिनट ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

3 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

8 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago