समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी गांव में बनकर तैयार हो चुके श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का रविवार को सीएम नीतीश कुमार एवं डीप्टी सीएम तेजस्वी यादव उद्घाटन करेंगे। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उद्घाटन के पूर्व संध्या डीएम योगेन्द्र सिंह एवं एसपी विनय तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के निकट बने हैलिपैड का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के हर पहलु की जांच की। इस क्रम में एसपी ने सुरक्षा के लिए तैनात किये गये पुलिस अधिकारियों व पुलिस के जवानों को अपनी अपनी जगह पर समय से रहने का निर्देश दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज का रविवार को 10.30 बजे उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री का हैलिकॉप्टर रविवार सुबह 10 बजे में ही आ जाएगा। इसके बाद सीएम व डीप्टी सीएम सीधे मेडिकल काॅलेज का उद्घाटन करेंगे। मेडिकल कॉलेज के पास में ही सभा स्थल भी बनाया गया है। यहां कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वह हवाई मार्ग से ही खगड़िया निकल जाएंगे। जहां साढ़े 12 बजे वह गोगरी अनुमंडल में 100 बेड वाले नवनिर्मित अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे।
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…