Samastipur

समस्तीपुर के अलग-अलग विद्यालयों में ठंड से दो छात्राएं और एक शिक्षिका हुई बेहोश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में ठंड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। बिथान में दो विद्यालयों में ठंड लगने से दो छात्रा बेहोश हो गयी जबकि सरायरंजन में एक स्कूल में शिक्षिका के बेहोश होने से अफरातफरी मच गयी। इस संबंध में पीएसपी उच्च विद्यालय बिथान के प्रधानाध्यापक मो. इख्तियार अहमद ने बताया कि र्व नौ की छात्रा व खैराकोर्ट गांव निवासी आमोद यादव की पुत्री रुचिता कुमारी विद्यालय में प्रार्थना के समय ठंड से बेहोश होकर गिर गयी। इससे कुछ देर के लिए विद्यालय में अफरातफरी मच गई।

शिक्षकों ने अभिभावक को बुलाया जो छात्रा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथान ले गए। जहां इलाज के बाद छात्रा को होश आया। उसके बाद वह अपने घर गयी। डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि ठंड लगने से छात्रा बहोश हुई थी। इसी तरह उजान पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर में वर्ग तीन की छात्रा व उजान गांव निवासी अनिल यादव की पुत्री प्रियंका कुमारी भी ठंड लगने से विद्यालय में बेहोश हो गई।

प्रधानाध्यापक महेश पासवान ने बताया कि निजी डॉक्टर से उपचार कराने के बाद छात्रा को अभिभावक के साथ घर भेज दिया गया। दूसरी ओर सरायरंजन प्रखंड के लाटबसेपुरा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरहेत्ता की शिक्षिका प्रियांशी कुमारी गुरुवार दोपहर ठंड से अचानक बेहोश हो गई। विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जिसके बाद उन्हें होश आया। उक्त शिक्षिका पटना जिले के बाढ़ बख्तियारपुर की रहने वाली है। बीपीएससी से उत्तीर्ण होकर हाल ही में शिक्षिका बनी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सेल्स टैक्स कार्यालय में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, चोरी का सरिया और मोबाइल बरामद, पहले भी जा चुका है जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह कार्रवाई करते हुए सेल्स…

2 घंटे ago

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, DM ने तय समय में काम पूरा करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : कथित झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद 9 वर्षीय बच्चे की मौ’त, इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के…

2 घंटे ago

गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में गद्दीदार और मछली विक्रेता के बीच विवाद के बाद मारपीट, दोनों पक्षों से जख्मी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में सोमवार की शाम…

3 घंटे ago

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, 30 अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ाने का आरोप

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा…

7 घंटे ago

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…

14 घंटे ago