Samastipur

14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समारोह का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के दौरान जिले में एक हजार पुरुष मतदाता पर 889 महिला मतदाता थी जबकि विशेष पुनरीक्षण 2024 के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद यह अनुपात 1000 पुरुष मतदाताओं पर 899 महिला मतदाता हो गया है।

10 अंक महिला मतदाताओं के लिंगानुपात में वृद्धि जिले के लिए विशेष उपलब्धि है। इस संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 39000 से अधिक 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की संख्या 29.5 लाख थी जबकि अंतिम प्रकाशन के समय 30.29 लाख पहुंच गई है। इस प्रकार जिले में 30 लाख से अधिक मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल, वेनेजुएला एवं मलेशिया जिनकी आबादी 30 लाख के आसपास है उतने मतदाता जिले में हैं।

134 उजियारपुर विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ दलसिंहसराय के द्वारा कहा गया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य मतदान प्रणाली को स्वच्छ बनाना और महिलाओं, युवाओं की भागीदारी बढ़ाना एवम् लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाना है। 133 समस्तीपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह डीडीसी ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य मतदाताओं के अधिकार का प्रचार प्रसार करना है।

वही 22 उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता के द्वारा इस दिवस का उद्देश्य मतदाताओं को बढ़ चढ़ कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है। इसके बाद भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग राजीव कुमार का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। मोहिउद्दीननगर विधान सभा के महिला मतदाताओं के लिंगानुपात में 24 अंक की बढ़ोतरी हुई है । इसके लिए मोहिउद्दीनगर विधान सभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया।

131 कल्याणपुर विधान सभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर को इस कार्य के लिए पटना में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया है। डीएम ने आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई। इस अवसर पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवम् उप निर्वाचन पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में फिर होगा ‘खेला’! RJD विधायक भाई वीरेंद्र के बयान से गरमाई सियासत, बोले- थोड़ा इंतजार कीजिए

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…

13 घंटे ago

बिहार विधान परिषद के 43 कर्मियों का स्किल टेस्ट फिर से, निकल गया डेट; बहाली में गड़बड़ी का आरोप!

बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…

16 घंटे ago

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; 10 जिलों के DEO और DPO का हुआ ट्रांसफर

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…

18 घंटे ago

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

1 दिन ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

1 दिन ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

1 दिन ago