Samastipur

हार कंप-कंपाने वाली ठंड से समस्तीपुर वासियों का हाल बेहाल, अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगी ‘कोल्ड-डे’ की स्थिति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में कड़ाके की ठंड के साथ कनकनी लगातार जारी है। सोमवार की सुबह भी कोहरे के आगोश में पूरा शहर है। करीब 10 दिनों बाद शनिवार को निकली हल्की धूप से लोग राहत महसूस कर रहे थे। लेकिन अगले ही दिन तापमान में गिरावट के साथ हार-कंपाने वाली ठंड जारी है। मजबूरन लोग अलाव व बिजली के उपकरणों से चिपके रहे। रविवार को दिन का तापमान 12.8 डिग्री रहा। जो सामान्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।

इस दौरान सुबह से ही ठंड के कहर के साथ करीब 9 किमी. की गति से चल रही पछुआ हवा कनकनी को लगातार बढ़ाती रही। यह सिलसिला लगातार जारी रहा। शाम ढ़लते-ढ़लते ठंड लगातार बढ़ती गई। मौसम विभाग के अनुसार कोल्ड डे की स्थिति आगे भी बरकरार रहेगी। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ.ए.सत्तार ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान धूप की लुका-छिपी जारी रहेगी। सर्द तेज पछुआ हवा से ठंड व कनकनी लोगों को काफी परेशान करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

4 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

4 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

8 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

10 घंटे ago